फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठगी का शिकार पीड़ितों ने भुगतान करने की मांग की

Mon, 19 Jun 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिटफंड कंपनियों ने की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तप जप संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए लोगों ने रकम को वापस दिलाने की मांग उठाई। रकम नहीं मिलने की दशा में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया।
रविवार को नई बस्ती में संगठन के जिलाध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि फिक्स डिपाॅजिट के नाम पर विभिन्न चिटफंड कंपनियों ने पूरे देश में 42 करोड़ लोगों के साथ ठगी की थी। जिसमें बिजनौर के भी तमाम लोग शामिल हैं। जिनकी जमा रकम आज तक वापस नहीं मिली है। कहा कि साल 2014 में केंद्र सरकार ने इन्हें बंद कर दिया था। ठगी का शिकार लोगों की मांग पर सरकार रकम वापसी का आश्वासन देती रही लेकिन आज तक जमा पैसे वापस नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा नहीं मिलने पर काफी लोग आत्महत्या कर चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को इन कंपनियों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करते हुए भुगतान कराना चाहिए। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से जिलास्तर पर नियुक्त अधिकारी इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। कहा कि संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 2023 तक भुगतान नहीं हुआ तो आगामी लोकसभा और अन्य चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव नरदेव सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, जय सिंह, छत्रपाल सिंह, मदनपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें