फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शातिर वाहन चोर तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर शाहबाज उर्फ लंबू को चोरी की तीन बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गश्त के दौरान खैरनगर से बुढ़ाना गेट की ओर आने वाले रास्ते से शाहबाज उर्फ लंबू निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड को गिरफ्तार किया गया है। वह रेलवे रोड से चोरी की गई बाइक पर सवार था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो और बाइक बरामद की। वह वाहन चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर खड़ी कर देता था। बाद में मौका मिलने पर उन्हें बेच देता था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें