विहिप कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका
चांदपुर। विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।
विहिप विभागाध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शीरा मंडी से आतंकवाद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला लेकर चौधरी चरण सिंह चौक पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कपिल चौधरी ने कहा कि देश के खिलाफ खड़े गद्दारों का फन कुचलना होगा। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला फूंकने वालों में कपिल गोयल, आदित्य बंसल, दीपांशु, पंकज सिंह, अर्पित गोयल, वीरेंद्र राजपूत, मंजीत सिंह, विपिन बंसल, राजीव कुमार, आशु गोयल, सौरभ सिंह, आशु शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।