फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने नगीना चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
29dhm05a धामपुर में नगीना चौराहे पर लव जिहाद का पुतला फूंका विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन कर नगीना चौक पर लव जिहाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम कार्यकर्ता कन्या इंटर कॉलेज के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए नगीना चौक चौक पर पहुंचे। वहां पर लव जेहाद का विरोध करते हुए नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले में बीएससी की छात्रा निकिता तोमर की सरेआम सड़क पर दिनदहाड़े हत्या का विरोध कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपति से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल काफी समय से यह मांग कर रहा है कि पूरे देश में लव जिहाद पर कठोर कानून बने। इसमें मृत्युदंड जैसी कठोर सजा की व्यवस्था और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को दो माह के अंदर सजा देने का प्रावधान होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में विहिप के धामपुर जिले के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, जिला संगठन मंत्री बृजेश, नगर मंत्री अभिषेक रस्तोगी, नगर संयोजक सत्यम रस्तोगी, नगर सह संयोजक तुषार कौशिक, नगर विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक राणा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें