29dhm01a धामपुर में चैन में गन्ना डालकर चीनी मिल का शुभारंभ करते अतिथि
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। धामपुर चीनी मिल का बृहस्पतिवार को गन्ना पेराई सत्र का पूजन के साथ शुभारंभ हो गया है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले चीनी मिल के अधिकारियों ने सबसे पहले पहुंचे किसान को उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद चीनी मिल चेन में अतिथियों ने गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर धामपुर चीनी मिल के यूनिट हेड एमआर खान, जीएम कुलदीप शर्मा, जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल, उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह, डॉ. एनपी सिंह, राम नारायण सिंह, भारत भूषण शर्मा, हरिराज सिंह जाट, दुष्यंत राणा, देवता डिग्री कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह आदि रहे।