फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम को आज सौंपी जाएगी विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम को सत्यापन समितियां आज रिपोर्ट सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर शासन से परीक्षा केंद्रों की अंतिम घोषणा होगी। परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। लोग डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन




शासन ने माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षा सत्र शुरू होते ही शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया था। माध्यमिक विद्यालयों में दाखिलों से लेकर परीक्षा तक का कार्यक्रम तय है। इसी क्रम में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके अंतर्गत परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होना है। शासन ने विद्यालयों से मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कराई थी।



डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के भौतिक सत्यापन के लिए तहसीलवार पांच समिति गठित कीं। जिले में 402 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालय हैं। समितियों को सत्यापन रिपोर्ट 10 अक्टूबर तक जमा करनी है। डीएम शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। चालू माह के आखिर तक शासन से परीक्षा केंद्र फाइनल होने की संभावना है।
विज्ञापन








- परीक्षा केंद्र बनवाने के प्रयास में लगे विद्यालय संचालक



वर्ष 2023 में 133 परीक्षा केंद्र थे। वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या पर निर्भर है। नए विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने की कोशिशों में लगे हैं। परीक्षा केंद्र बनने के नियम भी सख्त हुए हैं। विद्यालयों के संचालक परीक्षा केंद्र बनाने की जोड़-तोड़ में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें