फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फंसते रहे वाहन , परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रैक्टर ट्राली और बुग्गियों से हाईवे पर हो रहा सफर
विज्ञापन


- बान नदी के पुल के पास कम नहीं हुआ मार्ग पर बह रहा पानी


बरूकी। चार दिनों से बान नदी के पुल के पास हाइवे के ऊपर से बह रहा पानी कम नहीं हुआ है। शनिवार को भी पानी के बहाव के कारण छोटे वाहनों का आवागमन लगभग बाधित रहा। बड़े वाहन भी जैसे-तैसे जल भराव से पार हो पाए।

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर ग्राम शादीपुर के पास लगातार चौथे दिन भी बान नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बहता रहा। रात में मिट्टी हटाकर पानी का बहाव भट्ठे की तरफ किया गया था, लेकिन बाद में इस मिट्टी लगाकर बंदकर दिया गया। सड़क के ऊपर से बह रहे पानी का स्तर इतना ज्यादा है कि छोटे वाहन बंद हो जाते हैं। इसके चलते वाहन चालक अपने वाहन पहले ही रोक देते हैं। विद्यालय जाने वाली शिक्षिकाओं व अन्य राहगीरों को ट्रैक्टर एवं बुग्गियों पर बैठकर बान नदी को पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबीं हैं हजारों बीघा फसलें

- बान नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण कई दिनों से हजारों बीघा फसलें जलमग्न हैं। शादीपुर, जीवनपुर, मलकपुर देहरी, पैहरूवाला समेत कई गांवों के किसानों के खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हैं। किसान बेबसी से अपनी फसलें बर्बाद होती देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें