फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करें : नितिन

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 सितंबर को किसानों से लखनऊ पहुंचने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करें। कहा कि इस बार किसान दोहरी मार झेल रहा है। जिले में बाढ़ व बीमारी से किसानों का गन्ना उत्पादन कम होगा।

नितिन सिरोही ने कहा कि 25 सितंबर को लखनऊ में किसान महापंचायत में लाखों किसान इकट्ठा होकर अपने अधिकारों की सरकार से मांग करेंगे। पंचायत को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। उन्होंने जनपद के किसानों से भारी संख्या में 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की। साथ ही बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने पर जोर दिया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाकर उनका निदान की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने हल्दौर, चांदपुर, कोतवाली देहात आदि जनसंपर्क किया।

उधर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने हल्दौर ब्लाक की टीम के साथ दारानगर गंज, सिकंदरी, चक, गढ़ी, चंदनपुरा आदि गांव में किसानों से संपर्क किया और लखनऊ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


लखनऊ में गूंजेगी बिजनौर के किसानों की समस्या
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह सोनू ने कहा कि 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में किसानों की समस्याओं को जोरशोर से उठाकर उनका निदान कराया जाएगा। बिलाई चीनी मिल के बकाया भुगतान, बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा, जनपद गुलदार मुक्त, नलकूपों के बिजली बिल माफ का आदेश आदि उठाया जाएगा। उधर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह व चौधरी विरेंद्र सिंह ने किसानों से लखनऊ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें