पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह
किरतपुर। वाहन चोरों के खिलाफ किरतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किरतपुर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की 23 मोटर साइकिल और आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अभियुक्त फरार हो गए।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को सूचना मिली कि किरतपुर की अमन कॉलोनी के अर्धनिर्मित मकान में चोरी की मोटर साइकिलें खड़ी हैं। चोर बेचने का सौदा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर वहां खड़ी 23 मोटर साइकिल बरामद की। जिनकी नंबर प्लेट बदली हुई थीं, जबकि दो बदमाश भाग गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आठों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सूरज पुत्र रिशिपाल निवासी ग्राम नंदपुर थाना कोतवाली देहात, निखिल व रोबिन पुत्रगण ओमप्रकाश, गौतम पुत्र जयप्रकाश, निवासीगण ग्राम शाहबपुरा रतन थाना किरतपुर, शुभम पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम टांडा माई दास थाना नगीना देहात, रितिक पुत्र भरत सिंह निवासी मोहल्ला बुड्ढी किरतपुर, मोहित पुत्र धर्मपाल व कृष्ण पाल पुत्र सुलेखचन्द्र निवासीगण ग्राम कलसिया थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मनोज कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, दरोगा साजिद अली, परविंदर तोमर, आरक्षी मनोज कुमार, सोनू सहगल, गौरव तोमर, मोहित, सुधीर राणा, सचिन राठी, प्रमोद कुमार, मोनू, राहुल वैदवान, उपेंद्र रहे।