फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने साहू जैन कॉलेज में विद्यार्थियों के नवीन प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बरते जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर चयनित छात्र-छात्राओं की सूची कैटेगरी स्वरूप उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सहसंयोजक अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्र 2021- 22 में हुई परीक्षा में साहू जैन कॉलेज में जूलॉजी, केमिस्ट्री और बोटनी के कुछ छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अधूरा रह गया है, जिसमें छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सत्र 2022- 23 में नवीन प्रवेश के लिए पारदर्शिता बरतने, प्रवेश के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची कैटेगरी स्वरूप उपलब्ध कराने, कॉलेज में किसी भी तरह का फर्जी प्रवेश न होने देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
ज्ञापन देने वालों में तहसील संयोजक अनमोल चौहान, तहसील सह संयोजक अभिनव चौधरी, नगर मंत्री विनायक गुप्ता, नगर सह मंत्री सानू त्यागी, उत्सव चौधरी, सत्यम चौधरी, राघव, गौरव, आयुष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें