वीरा डिग्री कॉलेज ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
बिजनौर । कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी की ओर से पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें वीरा चैरिटेबिल सोसाइटी की छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर और वीरा डिग्री कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें वीरा डिग्री कॉलेज ने 13-10 से जीत हासिल कर आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबंध समिति सदस्य स्वाति वीरा, कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार बंसल, मुख्य संयोजक व प्रधानाचार्य डॉ. अनुरोध चित्रा, प्राचार्य प्रोफेसर एमएस कौरव ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम इंचार्ज लोकेश अग्रवाल, स्पोर्ट्स को-ओर्डिनेटर निशा चौधरी, कोच कुलवेन्द्र सिंह, रेफरी अमरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, खड़ग सिंह, एकडेमिक इंचार्ज मनोज कुशवाह, डॉ. शुएब अली खान, अजय उपाध्याय, विभोर राजवंशी, अंकित राजन अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सुनील भारद्वाज, विवेक कुमार,विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।