शूटिंग प्रतियोगिता में गेम चेंजर्स हाउस की टीम ने बाजी मारी
बिजनौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा चार से नौ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर्यन प्रताप सिंह को ओवर ऑल शूटिंग चैंपियन की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं इंटर हाउस शूटिंग प्रतियोगिता में गेम चेंजर्स हाउस की टीम ने बाजी मारी।
मंगलवार को डीपीएस में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के बॉयज विंग में गेम चेंजर्स के सूर्यांश सैनी ने गर्ल्स विंग से गो गेट्टर की नविका जावेरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा कक्षा पांच में बॉयज विंग में वेव राइडर्स के कृष्ण कुमार अधराण और गर्ल्स विंग में गोल एचीवर्स की पीहू वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं कक्षा छह के बॉयज विंग में गो गेट्टर के रहीम उद्दीन और गर्ल्स विंग से गेम चेंजर की शानवी देशवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका विक्रम बारीक और आनंद चौधरी ने निभाई। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पायल कपूर ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।