फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासु नहीं मिला, 48 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 10 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे छात्र वासु के परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पिछले 27 दिन से अगवा छात्र वासु के अभी तक बरामद न होने पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन


छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। पिता ने चेतावनी दी कि यदि अब बेटा बरामद न हुआ तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। परिजनों की ओर से घटना की जांच एसटीएफ और सीबीआई से कराने की मांग भी उठाई गई जिससे सच सामने आए।

शहर कोतवाली के गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के 12 साल के पुत्र वासु को एएन इंटर नेशनल स्कूल से ई रिक्शा से लौटते वक्त बाइक सवार एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया था। पुलिस की पांच टीम वासु को बरामद करने में लगी है। पर अभी तक सभी टीम अंधेरे में ही तीर चलाकर आश्वासन दे रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को वासु के परिजनों के साथ ग्रामीण वासु की तस्वीर के पोस्टर हाथों में लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे तथा धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक सभी धरने पर बैठे रहे। वासु के पिता सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के भीतर वासु बरामद नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। पुलिस वासु को बरामद करने में दिलचस्पी नहीं ले रही। सुनील ने वासु को अगवा करने में अपने बड़े भाई जितेंद्र और रिक्शा चालक महबूब का हाथ होना बताया है। इसके
बाद भी पुलिस उनसे कुछ नहीं उगलवा पा रही है।

धरने पर बैठे वासु के परिजनों ने एसपी सिटी सिटी एमएम बेग से मिलकर वासु को सकुशल बरामद करने की मांग की। एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी ताकत से लगी है। इसके बाद परिजन विधायक रूचि वीरा से मिलने की बात कहकर अपना रोष जाहिर करते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें