फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान संगोष्ठी में वंशिका अग्रवाल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आरजेपी आर्य इंटर कालेज में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में बाल वैज्ञानिकों ने अपना व्याख्यान हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया। संगोष्ठी में वंशिका अग्रवाल मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर ने प्रथम, सांची भारद्वाज एमडीकेवी नजीबाबाद द्वितीय स्थान पाया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को डीआईओएस ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूहल के करीब 62 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान संगोष्ठी का विषय सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान रहा। विज्ञान संगोष्ठी की निर्णायक डॉ. जूही अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान व डॉ. अनामिका एसोसिएट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान रही। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कहा कि विज्ञान संगोष्ठी जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों को आत्मविश्वासी बनाती है। जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने बताया कि जनपद के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
इससे पहले आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ डीआईओएस रामाज्ञा कुमार व प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी का संचालन विज्ञान समन्वयक सुधांशु कुमार और कृषि प्रवक्ता मनोज यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ, विधु शेखर चौहान, अतुल रस्तोगी, रश्मि चौहान, प्रदीप कुमार सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें