चांदपुर। गुलाब हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में वैशाली व अंजलि नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्या डा. साधना ने किया। आठ ग्रुपों में हुई प्रतियोगिता में गुप ए में मुकुल कुमार व गरिमा चौहान, गुप बी में हुमा परवीन व शाफिया ग्रुप सी में आसिमा परवीन व मन्तशा, ग्रुप डी में शाजिया परवीन व इरम परवीन, ग्रुप ई में आयशा परवीन व खतीजा फात्मा, ग्रुप एफ में नेहा कौर व सुहाना अकील, ग्रुप जी में वैशाली व अंजली नेगी, ग्रुप एच में कामना शर्मा व फराज अंसारी ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में वैशाली व अंजली नेगी ने प्रथम, मुकुल कुमार व गरिमा चौहान ने द्वितीय, हुमा परवीन व साफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आसिमा परवीन व मन्तशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्राचार्या द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन डा. अनिल कुमार वर्मा ने किया। स्कोरर डा. पीके तालान व सज्जाद अली जैदी रहे।