इंटर में वैभव, हाईस्कूल में पीयूष जिला टॉपर
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के रिजल्ट में छात्राओं ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट में 82.63 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में 86.43 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ का छात्र वैभव प्रताप सिंह इंटरमीडिएट का तथा दुलारी मसीह विद्यामंदिर इंटर कॉलेज कोटकादर का छात्र पीयूष कुमार हाईस्कूल का जिला टॉपर है।
जिले में वर्ष 2020 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 22358 छात्र, 20171 छात्राओं सहित 42529 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 21,830 छात्रों, 19,954 छात्राओं कुल 41,784 ने परीक्षा दी है। इनमें 16,827 छात्र, 17,700 छात्राएं कुल 34527 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इंटरमीडिएट में छात्र 72.08 प्रतिशत तथा छात्राएं 88.07 प्रतिशत पास हुई हैं। कुल परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल में 26,575 छात्र, 24,489 छात्राएं कुल 51,064 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 25,000 छात्र तथा 23,726 छात्राएं कुल 48,726 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें 20,270 छात्र, 21,845 छात्राएं कुल 42,115 परीक्षार्थी पास हुए हैं। छात्र 81.08 प्रतिशत तथा छात्राएं 92.07 प्रतिशत उत्तीर्ण हैं। हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 86.43 प्रतिशत है। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में इस साल छात्राओं के मुकाबले छात्रों ने अधिक संख्या में परीक्षा दी थी, जबकि पास छात्राएं अधिक संख्या में हुई हैं।
नाम-वैभव प्रताप सिंह। प्रतिशत-89.60 ग्रुप-पीसीएम। स्कूल-सरस्वती विधा मंदिर इंटर कालेज अफजलगढ़।- फोटो : BIJNOR