फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहित कई अफसरों को लगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 16 बूथों पर लगाई गई वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल सहित जिले में कुल 16 बूथों पर अभियान चलाकर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इस दौरान कोविड आईसीयू में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित जिला प्रशासन के तमाम अफसरों को एंटी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। डीएम, सीएमओ आदि अधिकारियों ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल सहित कई अन्य केंद्रों पर एंटी कोविड टीकाकरण अभियान जारी रहा। जिले में कुल 2722 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिले में सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 आईसीयू वार्ड में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। इसके बाद एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम संगीता, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह आदि को भी दूसरी डोज लगाई गई। इस अवसर पर सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार, जिला कोल्डचेन मैनेजर राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें