फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन खत्म, कैसे लगे बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वैक्सीन खत्म, कैसे लगे बूस्टर डोज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म हो चुकी है। जिसके चलते टीकाकरण अभियान प्रभावित हो गया है। जिले में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हुए करीब एक सप्ताह हो गया है, लेकिन अभी तक जिले में वैक्सीन नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही अधिक बूथों पर टीकाकरण करने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन वैक्सीन न होने से बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या नहीं बढ़ रही है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग कोरोनारोधी टीकाकरण बढ़ाने का दावे कर रहा है, लेकिन वैक्सीन न होने से सारे दावे फैल हो रहे हैं। जिले में 15 जुलाई से 18 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। जिले में वैक्सीन का जितना स्टॉक था, वह खत्म हो चुका है। अब स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही 15 जुलाई सेे अब तक करीब पांच हजार लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। इस समय जिले में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो चुकी है। जिले में केवल कोवैक्सीन ही लगाई जा रही है। जिन लोगों को शुरुआत में कोवैक्सीन लगी थी, उन्हें कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जबकि कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन न होने से टीकाकरण प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में ही हो रहा टीकाकरण
जिले के तीन ब्लॉकों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जिसमें नहटौर, किरतपुर और चंदक ब्लॉक शामिल है। जब कोवैक्सीन आई थी, तब इन्हीं ब्लॉकों में लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई गई थी, जिसके चलते अब केवल 14 हजार कोवैक्सीन का स्टॉक ही बचा हुआ है। पूरे जिले का टीकाकरण प्रभावित है।
शासन से की है वैक्सीन की मांग : सीएमओ
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि शासन से वैक्सीन की मांग की है। सोमवार तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें