फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग और राशन डीलरों को वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलरों के सहयोग से बढ़ाया जाएगा वैक्सीनेशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को पूर्ति विभाग के सहयोग से ब्लॉक क्षेत्र में वैक्सीनेशन प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने राशन डीलरों से लोगों को जागरूक करने की सलाह दी।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ड्वाकरा हॉल में स्वास्थ्य विभाग और पूर्ति विभाग के साथ ब्लॉक के राशन डीलरों की बैठक ली। स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेशन ब्लॉक कोआर्डिनेटर नृपेंद्र कुमार, डॉ.नीरज चौहान, पूर्ति अधिकारी अमित कुमार, बीएमसी हसीनुद्दीन की उपस्थिति में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ब्लॉक का वैक्सीनेशन प्रतिशत कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने पूर्ति अधिकारी और राशन डीलरों को ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन प्रतिशत बढ़ाने के लिए राशन कार्ड धारकों और ग्रामीणों को जागरुक कर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में सहभागी बनने के लिए कहा। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन शिविर आयोजित करने, समय से स्टाफ के पहुंचने के निर्देश दिए। बैठक में विशाल यादव, मो. तैयब, राशन डीलर यूनियन के अध्यक्ष मनोज राठी सहित बड़ी संख्या में राशन डीलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यहां आज लगेंगे वैक्सीनेशन शिविर
प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 19 स्थानों पर शुक्रवार को वैक्सीनेशन शिविर आयोजित करेगा। नजीबाबाद नगर क्षेत्र में पीएचसी, एलबीआर, यूपीएचसी, मकबरा व नामदेव धर्मशाला, रम्पुरा, पठानपुरा, मुनीरगंज में वैक्सीनेशन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में चंदनपुरा, लुकादड़ी, मोरध्वज किला, बीरूवाला, मीरमपुर बेगा, सराय आलम, मिर्जापुर सैद, जालपुर, राहतपुर, खलीलपुर और देवेंद्र नगर कौड़िया में वैक्सीनेशन शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें