फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टीकाकरण से छूटे 58 हजार बच्चे, चलेगा विशेष अभियान

Tue, 03 Jan 2023 08:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 58 हजार बच्चों का नियमित टीकाकरण नहीं हो सका है। अब बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
polio vaccine
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले में नियमित टीकाकरण से 58 हजार बच्चे छूट गए हैं, जिनके लिए विशेष टीकाकरण अभियान नौ जनवरी से चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। ब्लॉक स्तर पर चिकित्सक टीकाकरण अभियान चलाने का माइक्रोप्लान तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में शून्य से पांच साल तक बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है, जिसमें 12 बीमारियों की रोकथाम का टीका लगाया जाता है। वैसे तो सप्ताह में बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण तो होता ही है, लेकिन जिले में तमाम ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें समय से टीका नहीं लगने की वजह से छूट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नौ से 20 जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। छूटे हुए करीब 58 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सबसे पहले गांवों में टीकाकरण सत्र लगेगा, जहां सबसे ज्यादा बच्चे छूटे हुए हैं। इसका अभी ब्लॉक स्तर पर ही माइक्रोप्लान तैयार हो रहा है। आंगनबाड़ी और आशाओं की मदद से टीके से छूटे हुए बच्चों का सर्वे किया गया है।

टीका लगने से इन बीमारियों से होगा बचाव
बच्चों को टीका लगने से दिमागी टीबी, पोलियो, काला पीलिया, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, पीलिया, निमोनिया, वायरल डायरिया, खसरा, रूबेला जैसी 12 बीमारियों से बचाव होता है।
विज्ञापन


छूटे हुए बच्चों का नौ जनवरी से विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। सभी जगह वैक्सीन भेज दी गई है। करीब 58 हजार बच्चों का टीकाकरण होगा। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें