फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों ने की नियुक्ति दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों ने की नियुक्ति दिलाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। टीईटी पास मोअल्लिम ए उर्दू एसोसिएशन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चार हजार उर्दू शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 16,460 सहायक अध्यापकों की भर्ती 2016 में निकाली गई थी। इसके चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती होनी थी। उर्दू शिक्षकों को छोड़कर बाकी शिक्षकों की भर्ती कर दी गई। नियुक्ति की मांग को लेकर उर्दू अभ्यर्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्तार अब्बास नकवी से मिल चुके हैं। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। जबकि उर्दू शिक्षक हाईकोर्ट की डबल बैंच से भी केस जीत चुके हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उम्मे सफिया फरीदी, मोहम्मद अय्यूब खान, जुबैर मजीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें