कोरोना को हराकर चार लोग घर पहुंचे
चांदपुर। चांदपुर के चार और कोरोना संक्रमित कोरोना को हराकर रविवार को अपने घर आ गए हैं। अब चांदपुर में कोरोना संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या नौ रह गई है। नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हो गई थी। जिसमें कानपुर में चांदपुर के मोहल्ला काजीजागदान निवासी जमाती भी शामिल है। इनमें से मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इनमें कानपुर में मिला मोहल्ला काजीजादगान निवासी जमाती, मोहल्ला शाहचंदन निवासी, मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक की पत्नी पहले ही कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि रविवार को मोहल्ला कायस्थान निवासी चिकित्सक का बड़ा पुत्र, चिकित्सक के रिश्तेदार की पुत्री, मोहल्ला चाहसंग निवासी दो भाई भी कोरोना वायरस को हराकर चांदपुर पहुंच गए हैं। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद भेज दिया था। चिकित्सक के परिवार के दो सदस्य अभी मुरादाबाद में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।