फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा केंद्रों का पुन: परीक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीटीईटी परीक्षा केंद्रों का पुन: परीक्षण पूरा
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी 23 जनवरी को प्रस्तावित है। शासन ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड होने से लेकर परीक्षा की उत्तर माला जारी करने तक की तारीखों का एलान कर दिया है। प्रशासन ने पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्रों के पुन: परीक्षण का काम पूरा कर लिया है। अब कक्ष निरीक्षकों व सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
यूपीटीईटी परीक्षा 28 नवंबर 2021 को हुई थी। परंतु पेपर लीक होने से परीक्षा स्थगित हो गई थी। इसके बाद शासन ने टीईटी 23 जनवरी 2022 को कराने का एलान कर दिया। साथ ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड होने, परीक्षा की उत्तर माला जारी करने तथा उत्तर माला पर आपत्ति लेने की तारीख भी घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए छात्रों एवं केंद्रों की संख्या नवंबर परीक्षा वाली ही रहेगी। शासन के निर्देश पर नवंबर में बनाए गए केंद्रों का पुन: परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है। केंद्रों का पुन: परीक्षण करने के बाद परीक्षा में तैनात किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची बननी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

31660 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को प्राथमिक स्तर परीक्षा पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। पहली शिफ्ट में 19,160 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक है। दूसरी शिफ्ट में 12,500 परीक्षा पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 31660 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 27 केंद्र बने हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रवेश पत्र 12 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 20 जनवरी को परीक्षा की ओरएमआर शीट जिलों में आ जाएगी। 23 जनवरी को परीक्षा है। 27 जनवरी को परीक्षा की उत्तर माला जारी होगी। उत्तर माला पर एक फरवरी तक आपत्ति ली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से डरे अभ्यर्थी
अभ्यर्थी मेघा, रनवीर, ललित आदि का कहना है कि कोरोना के नए मरीज सामने आने लगे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में भी मरीज मिले हैं। उधर, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता भी जल्द लागू हो जाएगी। ऐसे में परीक्षा होने को लेकर तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें