फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिलाई चीनी मिल पर धरना दे रहे किसानों के तंबू उखाड़े, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 02 Feb 2023 09:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र में बिलाई चीनी पर भाकियू चढूनी के धरने को संबोधित करते गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सि
विज्ञापन
- गन्ना भुगतान पर वादाखिलाफी के विरोध में धरना दे रहे थे किसान
विज्ञापन

- भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष के रोने का वीडियो हुआ वायरल
- आरोप, चीनी मिल की लाइटों को बंद कर हमलावरों ने की मारपीट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर (बिजनौर)। बिलाई चीनी मिल पर बुधवार की दोपहर भाकियू चढ़ूनी की ओर से गन्ना भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शाम ढलने के बाद अंधेरा होते ही कुछ लोगों ने इनके तंबू उखाड़ दिए। अंधेरे में डंडे लेकर आए हमलावरों ने किसानों से मारपीट कर दौड़ा लिया। युवा जिलाध्यक्ष की रोते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें जिलाध्यक्ष पुलिस चौकी में घुसकर जान बचाने की बात कह रहे हैं। हालांकि किसानों को मारपीट कर दौड़ाने वाले कौन लोग थे, ये मालूम नहीं हो सका।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिल गेट पर जिलाध्यक्ष छतर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिला युवा अध्यक्ष अतुल कुमार, धूम सिंह प्रधान आदि कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के गन्ने का चालू सत्र के गन्ने का भुगतान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किसानों के गन्ने का 21 जनवरी से प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये दिए जाने का वादा किया गया था। लेकिन मिल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वादाखिलाफी से खफा होकर किसानों व सीओ सिटी अनिल सिंह, मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सिताब सिंह, गन्ना सचिव ओमप्रकाश सिंह व संगठन कार्यकर्ताओं के बीच दो दौर की वार्ता में ढाई करोड़ आज व प्रतिदिन डेढ़ करोड़ रुपये के आश्वासन पर किसान सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बिलाई मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार का आरोप है कि शाम ढलते ही मिल की लाइट बंद कर वहां पर मौजूद संगठन के कार्यकर्ताओं को कुछ शरारती तत्वों ने दौड़ाकर बुरी तरह पीटा और तंबू भी उखाड़कर फेंक दिए। उनका कहना है कि किसी तरह संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिल चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई। संगठन के निजी ग्रुप पर वीडियो वायरल कर सूचना से अवगत कराया गया। वीडियो वायरल होने की सूचना पर संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मिल के कुछ कर्मचारियों द्वारा उनके संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिल के मेन गेट की विद्युत आपूर्ति बंद कर मारपीट की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें