फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव समसाबाद में करंट से महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विद्युत लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ से हुआ हादसा
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों नेे शव को बिजलीघर पर रखकर प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। गांव समसाबाद की एलटी लाइन में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर पशुओं के लिए चारा काट रही मां-बेटी झुलस गईं। परिजन दोनों बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों नेे उसके शव को बसावनपुर उपकेन्द्र पर रखकर प्रदर्शन किया।




सोमवार को गांव समसाबाद निवासी माया (40) पत्नी गौतम सिंह और उसकी पुत्री संध्या (16) विद्युत चलित मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान एलटी लाइन में हाइटेंशन करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर मां-बेटी झुलस गई। वहीं, कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

घायलों को परिजन आनन फानन बिजनौर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों पर लापरवाही बरतने और मुआवजे की मांग को लेकर महिला का शव बसावनपुर उपकेन्द्र पर रखकर प्रदर्शन किया।
सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सोलंकी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। एसडीओ नहटौर विश्राम सिंह यादव, जेई नूतन प्रकाश, नायब तहसीलदार विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और औपचारिकता पूरी करने पर शासन की ओर से मिलने वाली धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शांत हो गए। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें