फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाकियू का तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
चांदपुर तहसील में किसानों के धरने को संबो​धित करते वक्ता।
विज्ञापन
10 जून को मिला था समस्याओं के समाधान का आश्वासन, नहीं हुआ निदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। आश्वासन के बाद भी किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
बताया कि 10 जून को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया था, जिनका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। समाधान योजना के अंतर्गत 2019 से जमा इस्टीमेट का सामान किसानों को अभी तक नहीं मिला है। घरेलू कनेक्शनों के मीटरों में सुधार किए जाने, किसानों की जमीनों में गलत हुए अंशों को ठीक कराने की मांग की। ग्राम सराय में विधायक निधि से बनने वाली सड़क छह माह में भी तैयार नहीं हुई। इसे जल्द बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तटबंध शीघ्र बनवाने, बास्टा फीडर पर लैनपुरी फीडर के जर्जर तार बदलवाने आदि की मांग की। किसानों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता धरना जारी रहेगा। धरने में जिला उपाध्यक्ष लुधियान सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष कल्याण सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी हरिराज सिंह, अमरपाल सिंह, राजीव, ऋषिपाल सिंह, महेश कुमार, राहुल चिकारा, नरेंद्र सिंह, मोहि, महीपाल सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें