-कलक्ट्रेट में किशोरी के परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पर मारपीट का आरोप
-किशोरी और उसकी मां के खिलाफ दर्ज है चोरी की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चोरी के मामले में पूछताछ के वक्त किशोरी से मारपीट का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच किशोरी बेहोश हुई तो पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, किशोरी और उसकी मां के खिलाफ चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गांव आदोपुर की रहने वाली माया साफ सफाई का काम करने के लिए आनंद विहार में शिल्पी चौधरी पत्नी विकास सिंह राणा के घर जाती थी। शिल्पी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कि 29 जनवरी को परिवार वाले किरतपुर में शादी में चले गए। उनकी गैरमाजूदगी में नौकरानी माया और उसकी नाबालिग बेटी साफ सफाई करने आई। आरोप है कि मां-बेटी ने उनके घर से तीन तौला सोने हार चोरी कर लिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी और उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और शाम को वापस भेज दिया था। अब इसी पूछताछ को लेकर शनिवार को किशोरी और उसके परिजन कलक्ट्रेट और बाद में पुलिस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया। एएसपी सिटी संजीव कुमार बाजपेयी से शिकायत की।
सोने का सेट चोरी होने के मामले में थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। अब किशोर के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। थाने में सीसीटीवी लगे हुए हैं। फुटेज को भी देखा जा रहा है। .....संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी