फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुस्साए परिजनों ने किया मुरादाबाद मार्ग किया जाम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद रोड स्थित गांव गैड़ाजुड से आगे सरकारी एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने मुरादाबाद रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों का किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया। मगर, परिजनों ने एक फिर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की।

थाना स्योहारा के ग्राम किवाड़ निवासी अंजार (25) पुत्र जाकिर वर्तमान में राहुल बिहार में रह रहा था। वह गाजियाबाद के गांव बगवाड़ा निवासी अपने मौसा शाकिर के घर रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। सऊदी जाने के लिए अंजार का वीजा आया था। इसी सिलसिले में वह शनिवार को अपने घर लौट रहा था। घर जाने से पहले वह रिश्तेदारी में गांव सुरानंगला जा रहा था।
विज्ञापन

मंगललिपी फार्म हाउस के पास सरकारी एम्बुलेंस की टक्कर से बाइक सवार अंजार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिना परिजनों को सूचना दिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुरादाबाद मार्ग को पर जाम लगा दिया। सीओ भारत सिंह सोनकर, थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी, थाना प्रभारी नूरपुर रविन्द्र वशिष्ठ, थाना प्रभारी निरीक्षक धामपुर अता मोहम्मद घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन




पुलिस पर लगाया जीवित अंजार को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आरोप



स्योहारा। अंजार के परिजनों ने दोबारा मुरादाबाद रोड जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अंजार की सांस चल रही थी। मगर, पुलिस ने जबरन उसे पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उसके परिजनों को भी गाड़ी से उतार दिया। इससूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ भारत सिंह सोनकर धामपुर और नूरपुर थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों की आपस में नोंकझोक भी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी का कहना है कि अंजार की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों के आरोप निराधार है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें