फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रेमी-प्रेमिका के निकाह पर बवाल, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती। थाना नांगल क्षेत्र के गांव शहजादपुर में प्रेमी-प्रेमिका के एक दूसरे के साथ चले जाने के बाद होकर निकाह करने के बाद लौटने पर विवाद हो गया। टीका-टिप्पणी को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव के प्रेमी-प्रेमिका कुछ दिन पहले घर से फरार हो गए थे और निकाह कर लिया था। सोमवार को जब दोनों घर लौटे तो परिवारों में तनाव बढ़ गया। छींटाकशी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में सलीका, अरमान, इल्मा, मुस्कान, नाजमा और समीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीओ आकांक्षा गौतम ने झगड़ा होने की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें