फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बच्चे की मौत पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत पर किया हंगामा
विज्ञापन

शिवालाकलां। बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ग्रामवासियों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्राम आराजी भैंसा निवासी घनश्याम के घर के बाहर बिजली का खंभा खड़ा है। बृहस्पतिवार शाम चार बजे उसका तीन साल का पुत्र हनी घर के बाहर खेल रहा था। खेलते हुए उसने बिजली का खंभा छू लिया। इस दौरान खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर एकत्र हुए ग्रामवासियों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि कई बार इस संबंध में कर्मचारियों को अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें