दूसरे संप्रदाय की युवती को गांव लाने पर हंगामा
नूरपुर। पानीपत में रहकर मजदूरी कर रहा ग्राम राहुनंगली निवासी एक युवक रविवार को एक युवती को लेकर गांव पहुंचा। युवती के दूसरे धर्म की होने का पता लगने पर हंगामा हो गया।
गांव वालों ने युवक पर लव जेहाद के तहत युवती को प्रेमजाल में फंसाकर लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन इससे पहले ही युवती को लेकर आरोपी युवक फरार हो गया। ग्रामवासियों के अनुसार युवक पानीपत से ही हिंदू युवती को लेकर गांव पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस सूचना देने के दो घंटे बाद पहुंची, जिससे युवक को फरार होने का मौका मिल गया। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री जितेंद्र बैंस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। उन्होंने पुलिस से युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद