फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की जांच के लिए गांव वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौलाशिव। महाराष्ट्र से आए लोगों के स्वास्थ्य जांच कराने से मना करने पर गांव वालों ने हंगामा किया। गांव गजरौलाशिव से तीन पुरुष व एक महिला एक दिन पहले महाराष्ट्र से आए हैं लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य जांच नहीं कराई है। गांव वालों के अनुसार महिला को खांसी भी हो रही है। सोमवार शाम गांव वाले उनके घर गए और स्वास्थ्य जांच कराने को कहा लेकिन चारों ने स्वास्थ्य जांच कराने से मना कर दिया। इस पर गांव वालों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि अगर किसी को कोरोना हुआ तो वह पूरे गांव में संक्रमण फैला सकता है। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने किसी तरह गांव वालों को समझा बुझाकर शांत किया। गांव वालों ने चिकित्सकों को बाहर से आए लोगों के बारे में बता दिया है। गांव वालों का कहना है वे बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच जरूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें