बिजनौर जनपद के किरतपुर क्षेत्र में बुखार का प्रकोप ज्यादा है। आसपास के हर गांव में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। वहीं क्षेत्र के ही गांव सिसौना में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। बुखार से महिला की मौत के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।