फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप बोरर से गन्ने को 20 प्रतिशत तक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप बोरर से गन्ने को 20 प्रतिशत तक नुकसान
विज्ञापन

धामपुर। मुजफ्फरनगर गन्ना शोध केंद्र से आए वैज्ञानिकों ने चीनी मिल के कृषि फार्म सहित किसानों के गन्ने के कई खेतों का भ्रमण किया। गन्ने की फसल में लगे टॉप बोरर पर चिंता जताई। कहा कि किसानों को जून के अंत तक नैनो यूरिया के साथ कीटनाशक का छिड़काव करें। कीट और रोग से फसल को नुकसान होने की आशंका है। वैज्ञानिकों के अनुसार अब तक करीब 15 से 20 प्रतिशत गन्ने की फसल को कीट चट कर चुका है।
मुजफ्फरनगर शोध केंद्र से आए वैज्ञानिक डा. अवधेश, डा. जोसिया व डा. जेपी सिंह ने चीनी मिल के अधिकारियों के साथ किसानों के खेतों पर जाकर गन्ने की फसल को देखा। चीनी मिल के अफजलगढ़ स्थित रामगंगा कृषि फार्म में गन्ने की फसल का भी अवलोकन किया। मिल के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह ने बताया कि वैज्ञानिकों के अनुसार कीट से अब तक 15 से 20 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी है। किसानों को गन्ने की फसल को बचाने को नैनो यूरिया के साथ कीटनाशक के साथ विलय कर छिड़काव करने का सुझाव दिया जा रहा है। अभी तक 20 हजार किसानों ने ही कीटनाशक का छिड़काव करा है। आशंका है कि बरसात के शुरू होते ही इसका प्रकोप और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक तीस हजार हेक्टेयर का हो चुका गन्ना सर्वे
मुख्य गन्ना महाप्रबंधक का कहना है कि धामपुर चीनी मिल की ओर से गन्ने का सर्वे चल रहा है। अब तक 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्वे हो चुका है। करीब 20 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे 20 जून तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। गन्ना सर्वे के आंकड़ों के अनुसार इस बार गन्ने की क्षेत्रफल में पिछले साल की तुलना में करीब तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें