फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : देखते ही देखते बढ़ा विवाद, घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर हालत में बिजनौर के लिए रेफर

Wed, 10 May 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में किसी बात को लेकर दो व्यक्तियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव हिलालपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका भतीजा नवीन चौहान उर्फ रिंकू गांव के ही महीपाल के साथ कहीं से आया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। भतीजा नवीन अपने घर में चला गया था। कुछ देर बाद महीपाल तमंचा लेकर आया और घर में घुसकर नवीन को जान से मारने की नियत से गोली मारकर भाग गया। घायल नवीन को परिजन गांव के लोगों की मदद से सीएचसी स्याऊ लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने महीपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident in Saharanpur: अनियंत्रित कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत, पुत्री का घायल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें