फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, उसके बाद पति ने पी लिया तेजाब, बिलखते रह गए पांच छोटे बच्चे

Sun, 03 Nov 2024 11:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

निजामुद्दीन ने एक जनवरी को इसराना पर तेजाब फेंक दिया था। दोनों के बीच उसी मामले में मुकदमा चल रहा था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती निजामुद्दीन को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला रांगड़ान में पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद भी तेजाब पी लिया। दोनों के बीच में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। इसी से परेशान होकर पति ने वारदात को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन

 

रविवार सुबह करीब चार बजे निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी इसराना को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। निजामुद्दीन की शादी 16 साल पहले नजीबाबाद की रहने वाली इसरना से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही थी। एक दिन पहले ही निजामुद्दीन ने इसराना को बातचीत करने तथा मुकदमे खत्म करने के लिए बिजनौर के बुल्ला के चौराहे के पास मोहल्ला रांगड़ान में बुलाया था।

यहां निजामुद्दीन ने पत्नी को बुरी तरह चाकू से गोद कर मार डाला और खुद भी तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की। निजामुद्दीन की मां ने शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव कुमार बाजपेई और क्षेत्राधिकारी नगर संग्राम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं निजामुद्दीन को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। इसराना के छोटे-छोटे पांच बच्चे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि निजामुद्दीन ने 1 जनवरी को अपनी पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया था, उसका मुकदमा चल रहा था। इसी मुकदमे में समझौता करने के लिए बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें