स्योहारा के गांव सब्दलपुर में भूदेव (45) ने आम के बाग में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों का कहना है कि भूदेव ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया है।
सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में शेर सिंह के आम के बाग में एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। बाग स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी भूदेव (45) पुत्र राम स्वरूप सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि भूदेव पर काफी कर्ज था। कर्ज से परेशान होकर ही भूदेव ने फांसी लगाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
ये भी देखें...
दादरी पंचायत बवाल: मुंह ढंककर पहुंचे 15-20 युवक और पुलिस पर किया पथराव..., फायरिंग कर भागे बाइक सवार