फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बिजनौर में बड़ा हादसा, चीनी मिल के टैंक में गिरने से सुपरवाइजर समेत तीन की मौत

Fri, 18 Jul 2025 12:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: बरकतपुर चीनी मिल में प्लांट की सफाई के लिए मजदूरों को लगाया गया था। तभी खौलते शीरे के टैंक में गिरने से सुपरवाइजर और दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने चीनी मिल पर हंगामा कर दिया। 
 
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरकतपुर चीनी मिल में ईटीपी प्लांट की सफाई कर रहे दो मजदूर और उनके एक सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बरकतपुर में उत्तम शुगर चीनी मिल का कारखाना है। शुक्रवार सुबह ईटीपी प्लांट की सफाई करने के लिए मजदूरों को उतारा गया था। प्लांट के टैंक में गिरने से गांव तीसोत्र के कपिल देव (40), गांव कबूलपुर के मुनेश्वर (45) और गांव लालपुर के सौपाल (49) की मौत हो गई। मुनेश्वर इनका सुपरवाइजर था। 

सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर आ गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें