फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संसद में बोले नगीना सांसद चंद्रशेखर, यूपी के करें चार हिस्से, तभी होगा विकास

Thu, 08 Aug 2024 06:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, नगीना

सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद में मांग की, कि यूपी को चार हिस्सों में विभाजित किया जाए, जिससे तेज से विकास हो सके। 
विज्ञापन
संसद में बजट पर चर्चा करते सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपा प्रमुख व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने संसद में कहा कि यूपी एक बड़ा राज्य है, इसको चार भागों में विभाजित किया जाए। प्रदेश जितना छोटा होगा, उतनी ही उसकी प्रगति होगी।
विज्ञापन


देश की संसद में वित्तीय विधेयक पर बोलते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि किसान, मजदूर रात को थक कर सो जाता है। सपने में देखता है कि उसका जीवन बदल रहा है, गरीबी खत्म हो रही है। लेकिन सुबह जब आंखें खुलती हैं तो पता चलता है कि कुछ नहीं बदला। सांसद ने कहा कि उनका लोकसभा क्षेत्र नगीना बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। लेकिन बजट में बाढ़ पर कोई चर्चा नहीं हुई। गन्ना मिल किसानों को पैसा नहीं देतीं, गुलदार के हमलों से उनके लोकसभा क्षेत्र में 30 लोगों की जान चली गई, उद्योग धंधों के न होने से युवा वर्ग परेशान है, मेडिकल कॉलेज की स्थापना व ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने आदि विषय पर बजट में कोई चर्चा नहीं हुई।

सांसद ने बिजली के दामों में कटौती कराने, युवा वर्ग को पक्की नौकरी दिलाने, पुरानी पेंशन को बहाल करने का मुद्दा भी उठाया। पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की बेटी पहलवान विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर भी बेहद नाराजगी जताते हुए सवाल किया कि आखिर वजन कैसे बढ़ गया। साथ में चल रही टीम क्या कर रही थी। इस मामले की जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें