पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत संबंधी धाराएं बढ़ाकर किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म में शामिल व सहयोग करने वाले आरोपी कस्बा निवासी महिला मुस्कान उर्फ नाजमीन उर्फ नज्जो व उसके दो किन्नर भाई वसीम उर्फ पायल, कासिम उर्फ रुखसार और एक अन्य भाई सलमान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया, जबकि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी कस्बा साहनपुर निवासी महिला नज्जो का पति समीर उर्फ शानू अभी फरार है। पुलिस शानू की तलाश में लगी है।
यह भी पढ़ें: जीवा की क्राइम कुंडली: 1997 में मंत्री ब्रह्मदत्त का मर्डर, फिर अंसारी का बना राइट हैंड, बनना चाहता था डॉन
देह व्यापार में धकेलने की मंशा
मामला देह व्यापार से तो जुड़ा नहीं है, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी महिला नज्जो पहले भी एक अपराधिक मामले में जेल जा चुकी है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी महिला के फरार पति शानू की तलाश की जा रही है।