फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पढ़ाई से बचने के लिए किशोर ने बनाई अपहरण की झूठी कहानी, पुलिस जांच में ऐसे खुला मामला

Mon, 20 Mar 2023 07:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : पढ़ाई से बचने के लिए किशोर ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मामला झूठा निकला।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ाई से बचने के लिए एक किशोर ने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ी लेकिन, पड़ताल में मामला पूरी तरह से फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद में स्योहारा क्षेत्र के ग्राम मंगलखेड़ा निवासी जाकिर हुसैन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस शिकायतकर्ता के घर पहुंची, जहां पर उसका पुत्र चारपाई पर बैठा हुआ मिला। उसने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा जुनैद बुढ़नपुर स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। वह सोमवार की सुबह पांच बजे दौड़ लगाने के लिए नूरपुर रोड पर जा रहा था, तभी पीछे से अज्ञात कार सवार चार व्यक्तियों ने उसके मुंह पर रुमाल डालकर गाड़ी में डाल लिया और बेहोशी की हालत में चर्च स्थित बाग में छोड़ कर चले गए। 

यह भी पढ़ें: Shamli: 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला, पीड़िता का कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी शिकायतकर्ता पिता-पुत्र को अपने साथ घटनास्थल पर ले गए, बाद में पुलिस को लगा कि जुनैद गुमराह कर रहा है तो उसे पुलिस मदरसे ले गई। बाद में जुनैद ने बताया कि उस पर पढ़ाई का दबाव था, इस कारण पैदल-पैदल चर्च के पास पहुंच गया और राजा के चर्च के बाग में कूद कर घुस गया अंदर जाकर पेड़ पर चढ़ गया था। 

यह भी पढ़ें: इश्क का चढ़ा ऐसा भूत: आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, फिर पति को ठिकाने लगाया, सच जान अफसर भी हैरान

उससे उतरा नहीं गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। उसका पैर छिल गया। परिवार वाले सवाल न करें और मुझे पढ़ने न भेजें, इसलिए मैंने ऐसा कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें