फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरौती के लिए दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी के बेटे का किया अपहरण, पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल ढूंढा

Sat, 03 Feb 2024 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पड़ोसी ने फिरौती के लिए दोस्त के साथ मिलकर बालक का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटे की तलाश के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
 
विज्ञापन
सकुशल मिला बालक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला खुराड़ा निवासी आसिफ के पुत्र अयान(11) शुक्रवार देर शाम अपहरण कर लिया गया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। बालक के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बालक को काफी जगह तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बालक के गायब होने की सूचना नगर में जंगल में आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बालक के गायब होने की सूचना वायरल होने लगी। भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। भीड़ में एक अपहरणकर्ता बालक के परिजनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मौजूद था।

यह भी पढ़ें: Bijnor: टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित हुआ खनन सामग्री से भरा 22 टायरा ट्राॅला, बाइक चकनाचूर 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य आरोपी बालक के पास मौजूद था। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस का दबाब बढ़ते देख अपहरणकर्ताओं ने बालक को छोड़ कर फरार हो गए।

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी सुहैल पुत्र आसिफ निवासी मोहल्ला खुराडा व अब्दुल्ला पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला नायक सराय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मारछल ने बताया कि हो सकता है कि आरोपी बालक के परिजनों से  फिरौती की मांग करते, लेकिन पुलिस ने पहले ही दबोच लिया। बालक के पिता विदेश में नौकरी करते हैं, बालक के मिल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें