Bijnor News : बिजनौर में गुलदार का आतंक जारी है। गुलदार ने फिर से एक और जान ले ली। गुलदार रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और जंगल में उसे निवाला बना लिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
यूपी के बिजनौर जनपद में गुलदार ने फिर से एक जान ले ली। बताया गया कि गुलदार में रात में बच्चे को घर से उठाकर ले गया और जंगल में उसे निवाला बना लिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नगीना क्षेत्र के ग्राम हसनअलीपुर धर्मा उर्फ खत्रीवाला में बुधवार रात के समय घर में सो रहे एक 12 वर्षीय बच्चे जिगर कुमार पुत्र पदम सिंह को गुलदार उठाकर ले गया और गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले जाकर बच्चे को निवाला बनाया। बच्चे को गुलदार के घर से ले जाने का पास में सो रहे परिजनों को भी पता नहीं लगा।
वहीं, सुबह परिजनों के जागने पर बच्चा अपने बिस्तर से गायब मिला तो परिजनों ने आसपास में बच्चे की तलाश की। सुबह खेत पर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में बच्चे के अवशेष पड़े देखे और इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी। गुलदार ने बच्चे के शरीर का अधिकांश भाग खा लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है।