फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होगा। शासन ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। शैक्षिक कैलेंडर में यूपी बोर्ड परीक्षा का समय घोषित कर दिया गया है। हाईस्कूल व इंटर के आवेदन पत्र अर्थात परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। जनपद में राजकीय इंटर कालेज 39, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय 39 तथा 287 वित्तविहीन विद्यालय हैं। वर्ष 2024 में जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा 132 केंद्रों पर हुई थी। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी थी। वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा वर्ष में 2024 के मुकाबले अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

-शासन से होगी सूची फाइनल
जिला समिति परीक्षार्थी की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। केंद्रों पर आपत्ति लेकर निस्तारण होगा। परीक्षा केंद्रों की त्रुटि रहित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगी। शासन से परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होगी।
विज्ञापन


-समिति परखेगी संसाधनों की वास्तविकता
अब यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। विद्यालय के संसाधनों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर 25 तक अपलोड होगा। डीएम की नामित तहसील स्तरीय समिति 15 अक्टूबर तक विद्यालयों द्वारा अपलोड भौतिक संसाधनों का मौका निरीक्षण करेगी। उसके बाद डीएम की जिला स्तरीय समिति विद्यालयों के संसाधनों की वास्तविकता परखेगी।
विज्ञापन

-जयकरन यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें