फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : समस्याओं के निपटारे को गठित हुआ ग्रीवेंस सेल

Tue, 02 May 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी समस्याओं के निपटारे के लिए काट रहे थे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए इधर उधर भागने की जरूरत नहीं है। शासन ने समस्याओं के निपटारे के लिए ग्रीवेंस सेल का गठन कर दिया है।



जिले में करीब 97 हजार परीक्षार्थी ने बोर्ड परीक्षा दी है। अनेक परीक्षार्थी अपनी समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। समस्याओं के निदान के लिए परीक्षार्थी परेशान हैं, लेकिन अब परीक्षार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वर्ष 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा व परीक्षाफल से संबंधित समस्याएं यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर भेजें।
विज्ञापन




यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने 01 मई को जिले के डीआईओएस से गूगल मीट की। मीट में डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सचिव ने जानकारी दी है कि परीक्षार्थियों की वर्ष 2023 की परीक्षा व परीक्षाफल से संबंधित समस्याओं का निपटारा करने के लिए मंडल स्तर पर परीक्षार्थी ग्रीवेंस सेल का गठन किया गया है।



ग्रीवेंस सेल में प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं, ये ही समस्याओं का निपटारा करेंगे। सेल के सदस्य प्राप्त समस्याओं व उनके निस्तारण की जानकारी अधिकारियों व बोर्ड सचिव को देंगे। परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित अपनी समस्याएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर भेजें। इस बारे में विस्तृत जानकारी डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त करें।
विज्ञापन







ये है मुरादाबाद मंडल का ग्रीवेंस सेल



डीआईओएस कार्यालय के अनुसार मुरादाबाद में बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल तथा रामपुर जिले आते हैं। इन जिलों के परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा 2023 से संबंधित समस्याओं के लिए गठित ग्रीवेंस सेल में विपिन चंद जोशी मोबाइल नंबर 8218348181 , विक्रमपाल मोबाइल नंबर 9719139055, धर्मराज तथा जितेंद्र कुमार खरवार शामिल हैं। परीक्षार्थी समस्या के निपटारे आदि की जानकारी अधिकारियों से ले सकते हैं। परीक्षार्थी किसी भी समस्या की जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें