फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर बिना विलंब शुल्क 16 अगस्त तक अपलोड किए जाएंगे। विद्यालय पांच अगस्त तक ही हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत दाखिले ले सकेंगे।
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख बिना विलंब पांच अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत दाखिले नहीं होंगे। विद्यालयों को दस अगस्त तक कोषागार में शुल्क जमा कराना होगा। इसके बाद कोषागार में जमा शुल्क तथा छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण 16 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों को विवरण भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा फीस में कोई बदलाव नही
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने परीक्षा शुल्क कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले साल की तरह इस बार भी हाईस्कूल के लिए 500 रुपये तथा इंटरमीडिएट के लिए 650 रुपये परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया जाएगा बल्कि अभिभावक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यालय में शुल्क जमा करेंगे। दस अगस्त के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा आवेदन पत्रों की जांच 21 अगस्त से
बिजनौर। वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन पत्रों के विवरण की जांच 21 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होगी। संशोधन एक सितंबर से दस सितंबर के बीच होगा। इस दौरान नए छात्र का विवरण स्वीकार नहीं होगा। केवल संशोधन का कार्य ही किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि के विवरण में कोई गलती होने पर अभिभावक, कक्षा अध्यापक तथा प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें