फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, 19 मार्च से शुरू होगा मूल्यांकन

Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गई। अब यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से शुरू होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर, जीजीआईसी और डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

जिले में इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 44420 एवं इंटरमीडिएट में 43107 विद्यार्थी पंजीकृत थे। अफसरों के अनुसार इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 42824 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 39234 विद्यार्थी शामिल रहे। जबकि गत शैक्षिक सत्र की यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 46980 विद्यार्थी, इंटरमीडिएट की परीक्षा 38268 परीक्षार्थियों ने दी थी। गत शैक्षिक सत्र में परीक्षा के लिए हाईस्कूूल में 49362 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट में 39775 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की नजर में संपन्न हुई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा अन्य सहयोगियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब 19 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया। विभाग मूल्यांकन की तैयारी कर रहा है।

-अफसरों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि बुधवार को भी राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, उप शिक्षा निदेशक निदेशालय लखनऊ दीप चंद ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं व अन्य टीम ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें