- कंट्रोल रूम से जुड़े सभी परीक्षा केंद्र एवं कक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन कराने के लिए जनपद को पांच जोन एवं 19 सेक्टर में विभाजित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी 133 परीक्षा केंद्रों को जोड़ दिया गया।
यह बात शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने प्रेस वार्ता में बताईं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से आरंभ होकर चार मार्च तक चलेंगी। सभी केंद्रों के कक्षों में प्रकाश उचित व्यवस्था, साफ-सफाई के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है। छात्राओं की सुविधा के लिए उनके केंद्र पांच किलोमीटर के अंदर ही है। बताया कि इस बार जनपद में 133 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 97017 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। नकल समग्री मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि केंद्रों पर नजर रखने के लिए 4480 सीसीटीवी कैमरों लगे हैं। साथ ही पांच जोनल, 19 सेक्टर, 133 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव, पवन देवी आदि उपस्थित रहे।