फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बिजनौर - परीक्षा से एक घंटे पहले स्टेशन से चलेंगी बसें

Thu, 16 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन निगम तैयार, सुबह साढ़े पांच बजे सेे शुरू होगा बसों का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिसको लेकर परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। परीक्षार्थियों को समय से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए स्टेशन से एक घंटा पहले बसें रवाना होंगी।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि की वजह से ज्यादातर रूट बंद कर दिए गए हैं। मंडावर, चांदपुर, धामपुर, दिल्ली, मुजफ्फरनगर के लिए बसें संचालित हो रही हैं। इन रूटों पर जिन परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र है, उनके लिए बस सुविधा दी जा रही है। बसों का शेड्यूल तैयार किया गया है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बसें अपने रूट पर रवाना होंगी। परीक्षार्थियों को उनके ठिकाने से लेते हुए परीक्षा केंद्रों पर छोड़ेंगी। इसके बाद परीक्षा खत्म होने के समय से पहले ही बस रूट फिर से भेजी जाएगी। जिससे परीक्षार्थियों को वापस उनके घर छोड़ा जाए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि सभी चालक और परिचालकों को समय से बस संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को समय से उनके परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें