प्रयोगात्मक परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेंगी
तीसरी आंख की निगरानी में 25000 से अधिक विद्यार्थियों की परीक्षा
डीएम प्रयोगात्मक परीक्षा निष्पक्ष कराने को लेकर सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा तीसरी आंख की निगरानी में होगी। परीक्षा दो दिन बाद शुरू हैं। परीक्षा आठ दिन चलेगी। 25000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिले में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे चरण में है। परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेंगी। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए 401 विद्यालयों के इंटर में 41000 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें 25000 से अधिक विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थियों की मेरिट निर्धारण में प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों का महत्व होता है।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रयोगात्मक परीक्षा निष्पक्ष कराने के लिए जिले के विद्यालयों को 18 सेक्टर में बांटा है। हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय अधिकारी हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार प्रधानाचार्यों को निर्देश भेज दिए हैं।
परीक्षा सीसीटीवी कैमरों में
यूपी बोर्ड इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक गैर जिलों से आते हैं। बोर्ड से परीक्षकों की नियुक्ति होती है। शासन व प्रशासन का परीक्षा निष्पक्ष कराने पर जोर है। इसलिए परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। विद्यालयों को प्रयोगशाला में कैमरे लगाने के सख्त निर्देश है। निर्देश का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों की है।